नई दिल्ली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहरलाल नेहरू की आज यानी 27 मई को पुण्यतिथि है। 27 मई 1964 को ज्वाहरलाल नेहरू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। ज्वाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ज्वाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। ज्वाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उनका ही कोट ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है, ”बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है।” राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा, पंडित ज्वाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।”
कांग्रेस पार्टी ने ज्वाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि हैशटैग #RememberingNehru चलाया है। इसके साथ ट्वीट किया है, ”आज हम पंडित ज्वाहरलाल नेहरू को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने भारत और दुनिया के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है। वे महान बुद्धि के व्यक्ति थे, आधुनिक भारत के निर्माता और सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारत की आजादी, लोकतंत्र और आगे के विकास के लिए जोरदार लड़ाई लड़ी थी।”