सपा सांसद आजम खान के ऑक्सीजन लेवल में सुधार, आज खाया खाना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की तबीयत में सुधार होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार उनके ऑक्सीजन लेवल में सुधार हुआ है और आजम खान ने आज खाना भी खाया है। अगले 72 घंटे उनके लिए अहम बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि लखनऊ के मेदांता अस्पताल में सपा सांसद आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला भी डॉक्टरों की निगरानी में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। कल मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि पहले की तुलना में सपा सांसद आजम खान की स्थिति बेहतर है। धीरे धीरे ऑक्सीजन की स्थिति में सुधार होने लगा है। वो भोजन ले रहे हैं। फिलहाल हालत स्थिर है। वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म की तबीयत ठीक बतायी जा रही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद आजम खान कोरोना पॉजिटिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Horoscope Today May 5, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2023 | दिन शुक्रवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन Horoscope Today April 28, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2023 | दिन बुधवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन