सहारनपुर। नगर निगम ने सोमवार को जहां अपना चूना- मेलाथियान छिड़काव के साथ सैनेटाइजेशन अभियान जारी रखा वहीं लेबर काॅलोनी के एक प्लाट में जमा हुआ पानी पंप लगाकर बाहर निकलवाया और पिंजौरा रोड पर जमा कूड़े के ढेर को भी साफ कराकर चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। जबकि मवींकला सहित सात वार्डो में रोस्टर के अनुसार सैनेटाइजेशन भी किया गया। इसके अलावा सभी 78 कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन तथा मंडी समिति व शहर के प्रमुख बाजारों और सभी चारों शमशानों को भी सैनेटाइज किया गया।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने महानगर में चलाये जा रहे सफाई अभियान के दौरान लेबर काॅलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया। सड़कों और नाले,नालियों की सफाई के अलावा चूना व मेलाथियान का भी छिड़काव किया गया। निगम के कंट्रोल रुम में आयी जल भराव की एक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा पम्पिंग सेट लगाकर खाली प्लाट में जमा पानी को बाहर निकलवाया गया। इसके अतिरिक्त पिंजौरा रोड पर कूड़ा जमा होने की शिकायत को भी नगरायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए उसकी तुरंत सफाई के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सभी वार्डो में कहीं भी कूूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। सभी वार्डो में समान रुप से सफाई, चूना छिड़काव व सैनेटाइजेशन किया जाना चाहिए।
सहायक नगरायुक्त ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देशानुसार सोमवार को ग्राम मवीकला सहित रोस्टर के अनुसार सात वार्डो में सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। इनमें वार्ड 11 मवींकलां, वार्ड 49 मुबारिक शाह, वार्ड 30 मदनपुरी, वार्ड 03 ओजपुरा, वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 54 नूरबस्ती तथा वार्ड 32 खानआलमपुरा को सैनेटाइज किया गया। जबकि रोस्टर अनुसार वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 51 रानी बाजार, वार्ड 52 किला नवाबगंज, वार्ड 53 प्रतापनगर जैन बाग, वार्ड 54 नूर बस्ती, वार्ड 55 चंद्रनगर, वार्ड 56 खत्ताखेड़ी हयात काॅलोनी, वार्ड 57 सराय मरदान अली व वार्ड 48 आवास विकास में फागिंग करायी गयी।