मानव मंदिर सहित सभी 78 कंटेनमेंट जोन को किया गया सैनेटाइज

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को भी मानव मंदिर सहित सभी 78 कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन सहित सभी प्रमुख इमारतों, सरकारी कार्यालयों व प्रमुख बाजारों और मंडी समिति को सैनेटाइज करने के अलावा रोस्टर के अनुसार सात वार्डो को सैनेटाइज किया गया तथा दस वार्डो में फागिंग का कार्य कराया गया। महानगर के सभी शमशानों को भी सैनेटाइज किया गया।

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

नगर निगम द्वारा महानगर को कोरोना से बचाव के लिए महानगर में शुक्रवार को भी विशेष सफाई, चूना व मेलाथियान छिड़काव के अलावा सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। शहर के चारों प्रमुख शमशानों के अलावा प्रमुख बाजार और मंडी समिति तथा प्रमुख इमारतें व सरकारी कार्यालय सैनेटाइज किये गए। रोस्टर के अनुसार सात वार्डो को सैनेटाइज किया गया।

इन वार्डो में वार्ड 46 मोहित नगर, वार्ड 13 चकहरेटी, वार्ड 70 काजी लक्खीगेट, वार्ड 24 गोविंद नगर, वार्ड 38 न्यू माधवनगर, वार्ड 20 जनकपुरी तथा वार्ड 56 खत्ताखेड़ी हयात काॅलोनी शामिल रहे। इसके अलावा रोस्टर के अनुसार दस वार्डो में फाॅगिंग भी करायी गयी।
उधर आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं फोर्स द्वारा गठित देहात मौहल्ला कमेटियों द्वारा नगर निगम के सहयोग से एक मीनार मस्जिद व डिफेंस काॅलोनी को सैनेटाइज किया गया। फोर्स द्वारा कैलाश विहार में सभी सफाई कर्मियों को मास्क वितरित किये। वार्ड 61 में भी कूड़ा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों को एमआरएफ सेंटर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल व फोर्स द्वारा मास्क वितरित किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Horoscope Today May 5, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2023 | दिन शुक्रवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन Horoscope Today April 28, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2023 | दिन बुधवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन