सहारनपुर। नगर निगम द्वारा तीन बड़े नालों के सफाई अभियान के साथ अन्य नालों की सफाई का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। वार्ड 54 नूरबस्ती में नालों की सफाई के लिए दुकानों व घरों का अतिक्रमण हटाया गया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में नगर निगम का सफाई दस्ता जब जेसीबी व पोकलेन मशीनों के साथ आज वार्ड 54 नूरबस्ती पहुंचा तो लोगों में भगदड़ मच गयी। नूरबस्ती में अनेक लोगों ने अपनी दुकानों व मकानों के सामने अतिक्रमण कर नालों को पूरी तरह कब्जा रखा था। जिससे सफाई कर्मचारियों को नालों की सफाई में दिक्कत आ रही थी। आज निगम अधिकारियों ने जेसीबी व पोकलेन से पहले नालों पर किया गया अतिक्रमण हटवाया और उसके बाद नालों की सफाई करायी गयी।
सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम का पूरा प्रयास है कि वर्षाकाल से पहले ही शहर के सभी नालों का सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाये, ताकि वर्षा होने पर जलभराव की समस्या से लोगों को न जूझना पडे़। इसके लिए निगम द्वारा रात दिन नालों की सफाई करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस्लामिया कालेज से जेबीएस काॅलेज तक का नाला, राकेश केमिकल से माहिपुरा तक का नाला,गैस गोदाम वाला नाला, बाजोरिया काॅलेज से गढ़ी मलूक का नाला तथा नवाबगंज वाला नाला साफ कराया जा चुका है, बाकि नालों की सफाई का काम लगातार चल रहा है।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More