सहारनपुर। नगर निगम ने दीपावली पर एक और प्रेरक पहल करते हुए उन परिवारों के साथ भी दीपावली की खुशियां बांटी जिन परिवारों ने कोरोना काल में अपने घर के मुखिया को खो दिया था और अब उन परिवारों के पास आय का कोई स्त्रोत नहीं है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने दीपावली पर एक प्रेरक पहल करते हुए उन परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया जिन परिवारों ने कोरोना काल में अपने परिवार में माता-पिता या आय अर्जित करने वाले अपने पिता या घर के मुखिया को खो दिया है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने महानगर के ऐसे 26 परिवारों को चिन्हित किया और नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन, सफाई निरीक्षक अमित तोमर व निजी सहायक नितिन के साथ उन परिवारों के बीच पहुंचे और उन परिवार की महिलाओं व बच्चों को फल,मिठाई व उपहार भेंट कर उनका दुःख-दर्द बांटा और दीपावली की खुशिया साझा की।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कोरोना पीड़ित उक्त परिवारों से उनके रहन सहन और समस्याओं के सम्बंध में भी जानकारी ली। अनेक परिवार आर्थिक तंगी से जूझते मिले तो कुछ परिवारों ने बताया कि उन्होंने छोटा मोटा काम कर अपने जीवन यापन का सहारा ढूंढ लिया है। नगरायुक्त ने भरोसा दिलाया कि वह अपने स्तर से समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More