नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगातार गिरावट जारी है। भारत में 63 दिनों के बाद मंगलवार (08 जून) को दैनिक आंकड़ो में एक लाख से कम केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 86,498 नए मामले सामने आए, जो 66 दिनों में सबसे कम है। वहीं बीते 24 घंटे में 2,123 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। पिछले 24 घंटे में 1,82,282 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक 3,51,309 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 13,03,702 है। 24 घंटे में एक्टिव केस लोड में 97,907 की गिरावट देखने को मिली है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में फिलहाल कुल डिस्चार्ज मामलों की संख्या 2,73,41,462 हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,96,473 हुई है। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,61,98,726 है। बीते 24 घंटे में 33,64,476 वैक्सीन डोज लगाई गई है।