सहारनपुर: जिस परिवार का सदस्य कोरोना पाजिटिव निकल रहा है। उस परिवार के उस सदस्य को तो परेशानी है ही, लेकिन इससे अधिक परेशानी परिवार के उस सदस्य को हो रही है, जो कोरोना पाजिटिव की देखभाल कर रहा है। नुमाईश कैंप की एक ऐसी ही महिला ने दैनिक जागरण को अपनी आपबीती सुनाई। महिला का बेटा पाजिटिव हुआ तो उसने खुद को बचाते हुए बेटे का भी ध्यान रखा।
महिला ने बताया कि उसके बेटे को 20 दिन पहले अचानक बुखार, खांसी और जुकाम हुआ, जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया। इसके बाद 35 वर्षीय बेटे को डाक्टरों ने अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी, लेकिन महिला ने इन्कार कर दिया। महिला ने डाक्टरों से अनुरोध किया कि वह घर पर ही अपने बेटे का ध्यान रखेगी और उपचार कराएगी। इसके बाद बेटे का घर में ही एक कमरा अलग कर दिया गया। बेटे को दवाई देने से लेकर खाने तक का मां ने ध्यान रखा। बेटे के कमरे में जब भी मां जाती थी तो उसे खुद को भी कोरोना संक्रमण से बचाना चुनौती थी। महिला का कहना है कि वह कमरे में जाने से पहले हाथों को सैनिटाइज करती। आने के बाद सैनिटाइज करती। मास्क का प्रयोग करती। हाथों में ग्लब्स का प्रयोग करती थी। रोजाना शाम के समय साबुन से अच्छी तरह से गर्म पानी में नहाती थी। इस तरह से महिला ने खुद को बचाते हुए बेटे का ध्यान रखा। अब बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आने से पूरा परिवार खुश है।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More