लखनऊ:
अभी तक मिली जानकारी में चित्रकूट जेल गोलीकांड में अंशुल दीक्षित नामक बंदी ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ काला को मार डाला है। मुकीम काला पश्चिम यूपी का बड़ा बदमाश बताया जा रहा है। वहीं अंशुल दीक्षित भी पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में मारा गया है।
फिलहाल अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पूरा प्रशासन जेल के अंदर पहुंच गया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है।
आपको बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में भी जेल के अंदर कैदियों के बीच भिड़ंत हो गई थी और इसमें कई कैदी घायल हुए थे। अंबेडकरनगर में गुरुवार को भी कैदी गुड्डू मास्टर व आकाश सिंह तथा सुशील मौर्या के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए तथा उनमें मारपीट शुरू हो गई। जब तक जेल पुलिस मामले को शांत करा पाती तब तक भारी संख्या में कैदियों ने बैरक से निकलकर मारपीट शुरू कर दिया। इसमें कैदी अतुल सिंह , सुशील मौर्या, प्रदीप यादव व ओम गिरी घायल हो गए हैं । पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है। पाठकों के लिए आगे की जानकारी मिलते ही जल्द से जल्द खबर को अपडेट किया जाएगा। ताजा खबरें से रूबरू होने के लिए जुड़े रहे न्यूजट्रैक के साथ।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More