Categories: Old news

दिल्ली में रिकॉर्ड किया गया जून में अब तक का सबसे कम Temperature, आज भी बरसेंगे बादल

नई दिल्ली:

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे देश के मौसम में उठा-पटक जारी है। बैक-टू-बैक आए चक्रवात का असर दिल्ली पर भी पड़ा है और इसी वजह से इस बार राजधानी में चुभने वाली गर्मी नहीं पड़ी है। तो वहीं 1 जून को देश की राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि जून माह में अब तक सबसे कम तापमान है। जबकि अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि नार्मल से 7 डिग्री कम है।
इस बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार को जून का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले, 17 जून 2006 को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, तो वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 15.6 मिमि बारिश हुई है। तो वहीं इससे पहले दिल्ली में मई का औसत तापमान 13 साल में सबसे कम दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग ने कहा था कि साल 2008 के बाद साल 2021 के मई महीने में सबसे कम गर्मी पड़ी है। दिल्ली में मई महीने में औसत तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा , यही नहीं साल 2011 के बाद से दिल्ली में ये पहली बार हुआ है कि मई महीने में लू देखने नही मिली। विभाग ने ये भी कहा है कि इस बार दिल्ली में Heatwave देखने को नहीं मिलेगी।

आज भी बरसेंगे बादल, अलर्ट हुआ जारी
दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, आंध्रा, केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में इस हफ्ते मौसम सुहाना ही रहने वाला है, उसने कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक राजधानी में जमकर बादल बरस सकते हैं।

यूपी के इन शहरों में हो सकती है बारिश
अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और प्रतापगढ़ में जोरदार बारिश हो सकती है।

Recent Posts

Condom Sale in UP : यूपी के इन 5 जिलों में दिल्ली- मुंबई से ज्यादा बिकते हैं निरोध

Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More

5 months ago

Mayawati : मायावती के घर बजेगी शहनाई, भतीजे की हुई सगाई

Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More

5 months ago

Income Tax सरकार ने दी बड़ी राहत, टैक्स छूट का ऐलान!

Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More

5 months ago

Corona Virus के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 हुई

Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More

5 months ago

Kanpur बुरे फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी, अब क्या हुआ

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More

5 months ago

Politics : तो क्या अखिलेश और मायावती भी शामिल होंगे भारत जोड़ो यात्रा में!

Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More

5 months ago