लखनऊ:
बख्शी का तालाब इलाके में स्थित इमलिया पूर्वा गांव में 22 दिनों के अंदर रूपरानी (82), मिथिलेश कुमारी (54), कमला देवी (80), निरंकार (48), विनोद कुमार (60), विजय कुमार (58), शैल कुमारी (52) और सत्य प्रकाश (34) की मौत हो गई। तो वहीं, एक-एक कर परिवार के आठ सदस्यों को खो चुके ओमकार सिंह यादव ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया। ओमकार सिंह यादव बताते हैं कि सभी लोगों को बुखार था, फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि सबसे पहले एक भाई निरंकार यादव को चंद्रिका देवी मंदिर के पास स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया था, क्योंकि वहीं पर ऑक्सीजन था। इधर, घर पर मां कमला देवी की हालत बिगड़ रही थी। मां का देहांत सुबह हुआ और भाई का दोपहर में तीन बजे। एक दिन में दो अर्थी घर से उठीं।
सीडब्ल्यूसी की सदस्य संगीत शर्मा ने कहा, ‘हम परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करेंगे। क्योंकि, अनन्या के पिता की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई थी। इसलिए सरकार द्वारा घोषित आर्थिक सहायत प्रदान की जाएंगी। हम निरंकार के बेटे अभिषेक की शिक्षा के लिए भी एक केंद्रीय योजना के माध्यम से धन प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। ओंकार ने निरंकार के छोटे बेटे करण के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More