जानिए कौन हैं हिमांशी पाराशर, जिनके करण मेहरा के साथ अफेयर की हो रही है चर्चा

मुंबई: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फेम एक्टर करण मेहरा और उनकी एक्ट्रेस पत्नी निशा रावल की शादी और पारिवारिक झगड़े का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। निशा रावल ने पति करण मेहरा पर मारपीट, घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। निशा ने कहा था कि करण मेहरा का किसी दिल्ली की लड़की के साथ अफेयर है। निशा ने ये भी दावा किया था कि करण मेहरा को ये परिवार से दूर रहने का मौका चंडीगढ़ में पंजाबी टीवी सीरियल ‘मावां दी ठंडिया छावां’ की शूटिंग के दौरान मिला। निशा के इस दावे के बाद करण का नाम हिमांशी पाराशर से जुड़ रहा है। पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी पराशर करण मेहरा के साथ ‘मावां दी ठंडिया छावां’ में काम करती हैं। हिमांसी पाराशर दिल्ली की रहने वाली हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। लोग हिमांशी और करण की तस्वीरों पर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं करण मेहरा ने अफेयर की बात को झूठा बताया है। तो आइए जानें आखिर कौन हैं हिमांशी पाराशर, जिनके लिंकअप की खबरें करण मेहरा के साथ हो रही हैं।

हिमांशी पाराशर का जन्म साल 2000 में हुआ है। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। हिमांशी पाराशर एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। जो मुख्य रूप से पंजाबी टेलीविजन और म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के लिए जानी जाती हैं। हिमांशी पाराशर ने पंजाबी गाना ‘डाउनलोड’ से डेब्यू किया था। फिलहाल वह करण मेहरा के साथ पंजाबी फेमस शो ‘मावां दी ठंडिया छावां’ में नजर आती हैं। हिमांशी पराशर ने कई पंजाबी संगीत वीडियो में काम किया है, जिनमें से दिल मेरेया और पॉसेसिव सबसे फेमस हैं।
साल 2018 में हिमांशी पाराशर फेबीबी फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश रह चुकी हैं। हिमांसी पाराशर हमेशा से एक मिस इंडिया बनना चाहती थीं। 2018 फेमिना मिस इंडिया में हिमांशी पाराशर मिस एक्टिव और मिस बॉडी ब्यूटीफुल का भी खिताब जीत चुकी हैं। मिस उत्तर प्रदेश बनने से पहले हिमांशी फेबीबी कैंपस प्रिंसेस 2018 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। हिमांशी ने बहुत सारे ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो में हिस्सा लिया है।

हिमांशी पाराशर ने डीएवी पब्लिक स्कूस सरिता विहार दिल्ली से पढ़ाई की है। उसके बाद हिमांशी ने दिल्ली इंस्टीट्यूट फार्मेसी साइंस एंड रिसर्च, से फार्मेसी में डिप्लोमा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक हिमांशी पाराशर के पिता पुलिस विभाग में हैं। हिमांशी पाराशर के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम हिमांशु पाराशर है। करण मेहरा के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेरकर हिमांशी पाराशर पिछले कुछ दिनों से ट्रोल हो रही हैं। हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करण के साथ जितनी भी तस्वीरें शेयर की हैं, लोग उसके नीचे भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं। हिमांशी को होमब्रेकर लड़की यूजर बता रहे हैं। मामला बढ़ता देख हिमांशी ने अपना इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है। हिमांशी पराशर ने ट्रोल होने के बाद लोगों के रिएक्शन को देखकर ये फैसला लिया है। हिमांशी ने फिलहाल इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

करण मेहरा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कहा है कि ‘ये सारे आरोप लगने ही थे, मेरा नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जाएगा। ये सब बकवास है। मैंने कभी भी निशा को धोखा नहीं दिया है। मेरा किसी के साथ कोई भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है।’ निशा के आरोप के बाद करण मेहरा को 31 मई की रात गिरफ्तार किया गया था और 1 जून को उन्हें जमानत मिल गई थी। 1 जून की शाम को ही निशा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि करण मेहरा का किसी दिल्ली की लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। जिसको लेकर करण सीरियस हैं। निशा ने ये भी दावा किया था कि उन्होंने करण के फोन में टेक्स्ट मेसेज भी पढ़ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Horoscope Today May 5, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2023 | दिन शुक्रवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन Horoscope Today April 28, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2023 | दिन बुधवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन