47 की उम्र में भी जानिए कैसे बला की खूबसूरत दिखती है करिश्‍मा कपूर, जान‍िए फिटनेस फार्मूला

नई दिल्ली: 40 की उम्र के बाद परफेक्‍ट बॉडी शेप और फिटनेस हर क‍िसी के ल‍िए मुश्किल टास्‍क हो जाता है। खासकर महिलाओं के ल‍िए इसके लिए मह‍िलाएं हर मुमकिन उपाय करने के लिए तैयार रहती हैं। लेकिन अगर आप 40 के बाद फिट रहने के ल‍िए अपने लिए फिटनेस रोल मॉडल ढूंढ रही है तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का फिटनेस प्‍लान फॉलो कर सकती हैं। इस उम्र में भी एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए केवल दो चीजों पर भरोसा करती हैं। उनके लिए पैदल चलने और कम तीव्रता वाले वर्कआउट करने से बेहतर और कुछ नहीं है। वे हमेशा स्वस्थ जीवनशैली को सपोर्ट करती हैं। करिश्मा की हर इंस्टाग्राम पोस्ट से यह साबित होता है कि उनके द्वारा फॉलो किए गए साधारण से तरीके वाकई बहुत काम के हैं। इसलिए हर महिला को फिटनेस के मामले में एक्ट्रेस से कुछ सबक जरूर लेने चाहिए। फिट रहने के ल‍िए करिश्‍मा कपूर तरह-तरह की एक्‍सरसाइज ट्राय करती रहती है। लोलो फिट रहने के ल‍िए एर‍ियल योगा करती है। यह एक तरह से मॉडर्न योगा ही है। यह कार्डियो इंसेसिटिव होता है, क्योंकि पोज के बीच आपको कई बार जल्दी-जल्दी मूव करना पड़ता है। मूवमेंट के दौरान शरीर का हर हिस्सा स्ट्रेच और मूव होता है। मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए ये बहुत फायदेमंद योग है।

करिश्मा कपूर हमेशा वर्कआउट करने पर फोकस करती हैं। डेली एक्‍सरसाइज मेटाबॉलिज्म में सुधार कर सकता है। प्रतिरक्षा को बढ़ाने के साथ समग्र स्वास्थ्य को स्वस्थ बना सकता है। जब आप योग रेगुलर करते हैं, तो तनाव के अलावा आपको ताकत और लचीलापन भी देता है। वोग इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया कि एक लंबे सप्ताह के बाद रिलेक्स रहने के लिए वह मसाज लेना पसंद करती हैं। फिर चाहे वह फुट रिफ्लेक्सोलॉजी हो या फिर इंद्रियों को शांत करने के लिए अरोमाथेरेपी। ट्रेडिशनल मसाज की तरह ही रिफ्लेक्सोलॉजी मांसपेशियों में होने वाला तनाव दूर करती है। इतना ही नहीं, यह कसरत के बाद के दर्द को अस्थाई रूप से ठीक करने में भी मददगार है।

करिश्‍मा के नाश्ते में ज्यादातर नट्स, फल, बादाम का दूध, चिया सीड्स और कभी-कभी आमलेट और अंडे का सफेद भाग होता है। वह लंच में दाल और चपाती लेना पसंद करती हैं। करिश्मा अपने इंस्टाग्राम पर खूब पोस्ट शेयर करती हैं और एक ऐसी ही एक पोस्ट उनके ब्रेकफास्ट की है, जिसमें उन्‍होंने कई तरह के बेरी जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी औररास्पबेरी शामिल किए हैं। इन खट्टे फलों में ढेर सारा एंटीऑक्सिडेंट होता है एंटी-एजिंग फूड भी है।

जी हां, हम में से कई लोग जो वेट लॉस जर्नी पर होते हैं, वह अपनी डाइट से कार्बोहाइड्रेट को बिल्‍कुल दूर कर देते हैं। लेकिन करिश्मा कपूर आपको कार्बोहाइड्रेट खाने के सही तरीके बता सकती हैं। करिश्मा घर पर अपना पास्ता बनाती हैं और यह भी सुनिश्चित करती हैं कि वह इसमें ढेर सारी सब्जियां और प्रोटीन युक्त चीजें, जैसे अंडे की सफेदी और चिकन आदि डालें। अंडे और चिकन दोनों में उच्च गुणवत्ता वाले लीन प्रोटीन होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Horoscope Today May 5, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2023 | दिन शुक्रवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन Horoscope Today April 28, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2023 | दिन बुधवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन