नई दिल्ली:
ऐसे में अरबी को छीलने के लिए हाथों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अरबी को जल्दी छील भी सकती हैं और इससे आपके हाथ भी खराब नहीं होंगे और खुजली भी नहीं होगी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बर्तन धोने वाले स्क्रब से सब्जी भी छील सकती हैं। खासतौर पर अरबी को इससे छीलना बेहद आसान है। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें- सबसे पहले एक टॉवल लें। आप चाहें तो किचन ग्लव्ज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अब एक नया बर्तन धोने वाला स्क्रब लें। जो मात्र 10 रुपए में ही आपको आसानी से मिल जाएगा। अब इस स्क्रब से अरबी को रगड़ें। ऐसा करने पर अरबी का छिलका उतरने लगेगा और आपके हाथ भी खराब नहीं होंगे।
नारियल के छिलके का करें इस्तेमाल
नारियल को छीलने के बाद अमूमन लोग उसके छिलके को फेक देते हैं। मगर यह छिलका अगर आप स्टोर करके रख लें तो किचन के कई काम में आप इसकी मदद ले सकती हैं। इससे अरबी छीलना भी आसान होता है। चलिए इसके आसान स्टेप्स के बारे में जानें-
सबसे पहले नारियल के छिलके को मोड़ लें और गेंदनुमा आकार दें। अब एक हाथ में अरबी को पकड़ें और नारियल के छिलके से बनी गेंद को उस पर रगड़ें। आपको विश्वास नहीं होगा मगर मिनटों में आपकी ढेर सारी अरबी इस तरीके को अपना कर छिल जाएगी।
अरबी को छीलने का तीसरा आसान तरीका है कि आप अपने हाथों में कोई भी तेल लगा लें। अब आप अरबी पर नमक छिड़क दें। केक बेक करने के लिए जिस नमक का इस्तेमाल होता है आप वो भी इसके लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इस विधि से भी आप बहुत ही कम समय में अरबी को छील सकती हैं। तेल लगाने से हाथों में खुजली और सूजन भी नहीं आएगी।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More