अब कैसी है सपा नेता आजम खान की हालत? तस्वीर आई सामने

नई दिल्ली: जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। जिस वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ढाई महीने तक उनका इलाज चला। इसके बाद जैसे ही उनकी हालत में सुधार हुआ, वैसे ही पुलिस-प्रशासन ने उन्हें दोबारा से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया, लेकिन सोमवार को उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक से कम हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए आजम को लखनऊ के मेंदाता अस्पताल लाया गया। वहां से अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें आजम काफी ज्यादा बीमार लग रहे हैं। आजम खान की उम्र 72 साल है, लेकिन जेल जाने से पहले वो खुद को काफी मेनटेन रखते थे। अब डेढ़ साल जेल में बिताने के बाद उनकी हालत बुजुर्गों जैसी हो गई है। तस्वीर में वो काफी असहाय नजर आ रहे, जिस वजह से उनकी तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। साथ ही सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने उनकी नई तस्वीर को साझा कर योगी सरकार पर उन्हें टॉर्चर करने का आरोप लगाया।

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार 3.30 बजे के करीब आजम खान को उनके अस्पताल लाया गया था। उस दौरान उनको सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी की शिकायत थी। इसके बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम को आजम की निगरानी में लगाया गया है, जिस वजह से अब हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं आजम खान की तस्वीर सामने आने के बाद आरलेडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि रामपुर से सांसद आजम खान साहब की तबीयत नाजुक बताई गई है। मैंने कुछ दिनों पहले उनके परिवार से वार्ता कर अपने भाव व्यक्त किए थे। आशा करता हूं जल्द वो स्वस्थ्य होकर घर, अपने लोगों के बीच लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Horoscope Today May 5, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2023 | दिन शुक्रवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन Horoscope Today April 28, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2023 | दिन बुधवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन