गाजियाबाद। अखिल भारतीय तिवारी कांग्रेस पार्टी का विस्तार करते हुए आज दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए कई अहम पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान आगामी 18 अक्टूबर को पार्टी संस्थापक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष पं. नारायण दत्त तिवारी के जन्म दिन को राष्ट्रीय स्त्रीय नारायण महोत्सव के रुप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
लोक निर्माण विभाग के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, दिल्ली प्रभारी एवं दिल्ली सीएम पद प्रत्याशी डा.प्रणव शास्त्री ने पार्टी का विस्तार करते हुए बताया कि ज्योतिषाचार्य आचार्य सागर को गाजियाबाद जिलाध्यक्ष, ललित पोपली को गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष, नितिन कुमार गाजियाबाद जिला प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा सहारनपुर से महेश के शिवा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी, मा. उबैद दिल्ली प्रदेश महासचिव, रविंद्र कुमार सिंह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, निखिल जिंदल दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा के सह प्रभारी, प्रीति अरोड़ा जिला पूर्वी दिल्ली में सीमापुरी ब्लाक की महिला मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद जिला पूर्वी दिल्ली प्रभारी, भवनीत कौर पंजाब प्रदेश की महिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी दत्त भट्ट, राष्ट्रीय संयोजक पं. केके शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव प. गौरव दत्त तिवारी, उत्तराखंड के प्रभारी डा. सैफी, पं. आशीष शुक्ला ने संयुक्त रूप बताया कि पार्टी की ओर से देश के सभी प्रमुख नेताओं को नारायण महोत्सव में आमंत्रित गया है। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों से तालमेल की संभावना बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटो पर पार्टी युवा चेहरों को मौका देगी।
उन्होंने बताया कि पार्टी प्रजातांत्रिक, समाजवाद, बहुजनवाद, शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित, किसान मजदूर, व्यापारी, युवा, छात्र एवं अधिवक्ताओं के हितों के लिए संकल्पित है। भय, भूख, भ्रष्टाचार, शोषण, अन्याय, महिला हिंसा, नशामुक्त, रोजगार युक्त भारत निर्माण के लिए संकल्पित है। निरंतर विकास, कौमी एकता और विकास की बहाली के लिए पार्टी समर्पित रहेगी। पार्टी देश के खेत और खलियान में हरियाली, किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम करेगी। भ्रष्टाचार विहिन तंत्र विकसित करेगी और इसके लिए जन जागरण महा अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा प्रभारी आकाश दत्त, युवा मीडिया प्रभारी देश दीपक तिवारी, उत्तराखंड प्रदेश के संगठन मंत्री गोविंद मेहता गुड्डू भैया, उत्तराखंड युवा मंच के प्रदेश संगठन मंत्री पं. दिवाकर चौबे आदि उपस्थित रहे।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More