Categories: Old news

दिल्ली की गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बुधवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को दिल्ली में तापमान रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान धूलभरी आंधी के बावजूद शहर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। धूलभरी आंधी से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से अगले कुछ दिनों में पारा नीचे आ सकता है। इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली सबसे गर्म थी और तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जोकि इस साल का अधिकतम तापमान था। 9 जून को नजफगढ़ और पीतांपुर में तापमान 44.1 और 44.3 तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 11 जून के आसपास उत्तरी बंगाल की घाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र बनेगा और यह पूर्वी क्षेत्र की ओर आगे बढ़ेगा जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 12 और 13 जून को अच्छी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इस बात की भी संभावना जाहिर की गई है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में 13 जून को भारी बारिश हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि इस गर्मी में दिल्ली में अभी तक लू नहीं देखने को मिली है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि 2014 के बाद शायद यह पहली बार है कि इस साल दिल्ली में लू नहीं चलेगी।

मौसम विभाग के अधिकारी का कहना है कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में बदलाव देखने को मिली है। इस साल तौकते तूफान की वजह से भी पिछले महीने रिकॉर्ड बारिश हुई थी। राजस्थान सें धूलभरी आंधी की वजह से दिल्ली की हवा पर भी असर देखने को मिली है और इसकी क्वालिटी बहुत ही खराबहो गई है। बुधवार को हवा का औसत क्वालिटी इंडेक्स 305 था। जबकि गुरुवार को यह 205 था। बता दें कि 201 से 300 के बीच को लेवल को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब, 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

Recent Posts

Condom Sale in UP : यूपी के इन 5 जिलों में दिल्ली- मुंबई से ज्यादा बिकते हैं निरोध

Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More

5 months ago

Mayawati : मायावती के घर बजेगी शहनाई, भतीजे की हुई सगाई

Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More

5 months ago

Income Tax सरकार ने दी बड़ी राहत, टैक्स छूट का ऐलान!

Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More

5 months ago

Corona Virus के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 हुई

Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More

5 months ago

Kanpur बुरे फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी, अब क्या हुआ

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More

5 months ago

Politics : तो क्या अखिलेश और मायावती भी शामिल होंगे भारत जोड़ो यात्रा में!

Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More

5 months ago