शिकारियों की गोली का शिकार हुआ हिरण, पुलिस बोली जंगली कुत्तों के हमले से हुई मौत

सहारनपुर। सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम जगेता नजीब में ग्रामीणों को एक खेत मे घायल अवस्था मे हिरन पड़ा मिला जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक हिरन के शरीर मे गोली लगने का निशान था जो सम्भवतः शिकारियों की गोली का शिकार हुआ था।


जानकारी के मुताबिक ग्राम जगेता नजीब से बिडवी जाने वाले रास्ते पर एक मक्का के खेत मे कुछ ग्रामीणों को घायल अवस्था मे एक हिरन पड़ा दिखाई दिया। घायल हिरन को पड़ा देख वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर बाद ही हिरन ने दम तोड़ दिया।

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक हिरन के शरीर मे गोली लगने का निशान था जिससे ऐसा लग रहा था कि हिरन शिकारियों की गोली का शिकार हुआ था। वही जनवाणी संवाददाता ने हिरन को गोली लगने की सूचना वन विभाग को दी। घण्टो बाद मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ छानबीन करते पास ही जमीन में दबे हिरन के शव को बाहर निकाला।

वन अधिकारी हरज्ञान सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। घटना स्थल के पास ही ग्रामीणों ने हिरन के शव को दफना दिया था जिसको निकाल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
सरसावा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि हिरन को जंगली कुत्तों ने घायल किया था जिसकी उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Horoscope Today May 5, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2023 | दिन शुक्रवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन Horoscope Today April 28, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2023 | दिन बुधवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन