सहारनपुर : दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सहारनपुर। तहसील देवबंद क्षेत्र के गांव रणखंडी व दुगचाड़ी में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिताओं की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। आनन-फानन में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार को जनपद के थाना तितरों निवासी बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री सुमन का विवाह करीब ढ़ाई वर्ष पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी धनपत के साथ हुआ था। बीते एक वर्ष से धनपत उसकी पुत्री को लेकर देवबंद के गांव रणखंडी में रह रहा था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता रहा है जिसके चलते कई बार पंचायतें भी हुई। लेकिन दहेजलोभी ससुराली बाज नहीं आए। आरोप है कि गुरुवार को उसकी पुत्री की दहेज हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, क्षेत्र के गांव दुगचाड़ी में विवाहिता की हुई संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के भाई थाना बडग़ांव के गांव बढ़ेडी निवासी विकास ने पुलिस को तहरीर दी है। विकास के मुताबिक शादी के बाद तीन पुत्रियां होने के कारण उसकी बहन को प्रताडि़त किया जाता रहा। इसी के चलते शुक्रवार को उसकी बहन की हत्या कर दी गई और चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Aaj ka Rashifal | आज का राशिफल 24 मार्च 2023 | दिन शुक्रवार । मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन। Horoscope Today March 24, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | आज का राशिफल 23 मार्च 2023 | दिन गुरुवार । मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन। Horoscope Today March 23, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces.