भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ओडिशा भारत के अब उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। इसी बीच ओडिशा की जेलों में भी कोविड-19 का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ओडिशा की जेलों से एक के बाद एक कई कैदियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा की जेलों कम से कदम 120 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 2 कैदियों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। इस बात की जानकारी ओडिशा के डीआईजी (जेल) ने दी है।
ओडिशा के डीआईजी (जेल) ने कहा है कि प्रदेश के 120 कैदी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं दो कैदियों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि जेल के आइसोलेशन वार्ड से अब गंभीर कोविड मरीजों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। ओडिशा के डीआईजी ने कहा है कि कोरोना को देखते हुए जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए 449 कैदियों को 90 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है। उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि पटनागढ़ उप-जेल और बरहामपुर जेल की एक सेल को कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदल दिया गया। है।
ओडिशा में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या एक लाख से अधिक है। राज्य में 6 मई के बाद से सिर्फ एक दिन छोड़कर लगातार 10,000 से अधिक हर दिन नए कोविड-19 मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार (13 मई) को प्रदेश में बीते 24 घंटे में 10,649 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई।
राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अनुसार, कुल मिलाकर ओडिशा में अब तक 5,76,297 लोग संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार (13 मई) राज्य में 13 लोगों की मौत हुई है। ओडिशा में कोरोना वायरस से अब तक 2,251 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 4,73,680 लोग ठीक हो चुके हैं।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More