Categories: Old news

भारत में लग रहा है कोरोना पर ब्रेक, 24 घंटे में 3.26 लाख केस और 3.53 लाख रिकवरी, 3,890 हुई मौत

नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार ब्रेक लग रहा है। जहां नए केसों के दैनिक आंकड़े 4 लाख के पार होते थे, वहां अब साढ़े 3 लाख से कम आ रहे हैं। देश में अब हर दिन कोरोना संक्रमित होने वालों से ज्याजा रिकवरी करने वालों की संख्या हो गई है। शनिवार (15 मई) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के बीते 24 घंटे में 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं और 3,53,299 लाख लोग रिकवर हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 3,890 लोगों की मौतें हुई हैं। देश में कोरोना से अब तक 2,66,207 लोगों की मौत हुई है।

भारत में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 36,73,802 है। वहीं कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 2,04,32,898 हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,43,72,907 है। देश में अब तक 18,04,57,579 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 11,03,625 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में अब तक (14 मई) 31,30,17,193 लोगों का कोरोना सैंपल टेस्ट किया जा चुका है। वहीं एक दिन में शुक्रवार को 16,93,093 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

– महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 39,923 कोविड-19 के नए मामले सामने आए है और 53,249 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 695 लोगों की मौत 24 घंटे में हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से 47,07,980 लोग रिकवर हुए हैं और 79,552 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 5,19,254 है।
– तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 31,892 नए मामले सामने आए हैं और 288 लोगों की मौत हुई है। 20,037 लोग 24 घंटे में रिकवर हुए हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 17,056 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 1,95,339 एक्टिस केसों की संख्या है। तमिलनाडु में 13,18,982 लोग रिकवर हो गए हैं।
-कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41,779 नए मामले सामने आए हैं और 373 लोगों की मौत हुई है। बीते एक दिन में 35,879 लोग रिकवर हुए हैं। कर्नाटक में 21,085 लोगों की कोविड से अब तक मौत हुई है। राज्य में 5,98,605 एक्टिव केसों की संख्या है। 15,10,557 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।

Recent Posts

Condom Sale in UP : यूपी के इन 5 जिलों में दिल्ली- मुंबई से ज्यादा बिकते हैं निरोध

Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More

5 months ago

Mayawati : मायावती के घर बजेगी शहनाई, भतीजे की हुई सगाई

Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More

5 months ago

Income Tax सरकार ने दी बड़ी राहत, टैक्स छूट का ऐलान!

Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More

5 months ago

Corona Virus के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 हुई

Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More

5 months ago

Kanpur बुरे फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी, अब क्या हुआ

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More

5 months ago

Politics : तो क्या अखिलेश और मायावती भी शामिल होंगे भारत जोड़ो यात्रा में!

Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More

5 months ago