सहारनपुर। नुमाइश शमशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह का काम शुरु हो गया है। करीब एक माह में यह पूरा हो जायेगा। मेयर संजीव वालिया ने पूर्व विधायक राजीव गुंबर व अनेक पार्षदों के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण किया और निर्माण विभाग को जल्दी से जल्दी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। महानगर के सात शमशानों में निगम द्वारा कोविड शवों के दाह संस्कार हेतु 23 प्लेट फार्म का निर्माण कराया जा चुका है तथा 6 प्लेट फार्म का निर्माण कराया जा रहा है।
नुमायश कैंप शमशान घाट में सहारनपुर के पहले विद्युत शवदाह गृह का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत दाहगृह की लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की मशीन आईटीसी के सहयोग से लगायी जायेगी। जबकि उसे स्थापित करने और उस क्षेत्र के शेड व सौंदर्यकरण पर लगभग 50 लाख रुपये का व्यय आयेगा। उन्होंने बताया कि शवविद्युत दाह गृह के लिए 20 किलोवाट के एक जनरेटर की व्यवस्था करने के अलावा 10 किलोवाट का एक बिजली कनेक्शन भी लिया जायेगा।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मेयर संजीव वालिया ने ब्रहस्पतिवार को नुमायश कैंप शमशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कार्य शुरु हो चुका है, निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि करीब एक महीने में यह चालू हो जायेगा। इसके शुरु हो जाने से कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार में आने वाली परेशानियों भी दूर होंगी और शवों का संस्कार सम्मान के साथ किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह सहारनपुर जनपद में पहला विद्युत शवदाह गृह होगा।
मेयर वालिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा महानगर के शिवपुरी शमशान में 9 प्लेटफाॅर्म, हकीकत नगर में 3, नुमायश कैंप, जैन शमशान व मनोहरपुर में 2-2, सांवलपुर नवादा में 4 प्लेटफाॅर्म बनवाये जा चुके हैं और बाबालाल दास शमशान में 4 तथ जैन शमशान में दो और प्लेटफाॅर्म बनवाये जा रहे है।
मेयर ने बताया कि शिवपुरी व हकीकत नगर के पुराने टीन शेड भी नगर निगम द्वारा बदलवाये जा रहे है। इन पर लगभग साढे़ 13 लाख रुपये व्यय का अनुमान है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पार्षद अशोक राजपूत, मानसिंह जैन, मनोज जैन, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन व नितिन सिंघल के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा व राजीव गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More