Categories: Old news

हिट एंड रन में मारे गए कनाडाई परिवार को मुस्लिम होने के कारण बनाया गया निशाना: पुलिस

ओटावा: कनाडा में एक मुस्लिम परिवार के 4 सदस्यों की हत्या पर पुलिस ने कहा है कि मुस्लिम परिवार पर हुआ यह हमला नफरत से प्रेरित था। पुलिस ने कहा कि यह हमला पूर्व नियोजित था। 20 वर्षीय नथानिएल वेल्टमैन पर इन लोगों को अपने ट्रक से कुचलकर मारने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार लंदन के रहने वाले वेल्टमैन ने मौका देखकर चारों लोगों को अपनी गाड़ी कुचल दिया और वहां से ट्रक में फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि यह हमला पूर्वनियोजित था और घृणा से प्रेरित था। पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि पीड़ितों को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे मुस्लिम थे।

पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को कर लिया है। पुलिस ने गवाहों के हवाले से कहा कि आरोपी ने जानबूझकर लोगों को टक्कर मारी और उन्हें कुचलकर ट्रक को तेज गति से वहां से भगा ले गया। सोमवार को डिटेक्टिव सुप्रिटेंडेंट पॉल वेट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस संभीवित आतंकवाद की धाराएं लगाने पर विचार कर रही है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि यह मुस्लिमों से घृणा का मामला है।

इस हमले में मारे गए लोगों में एक 74 और एक 44 वर्षीय महिला, एक 46 वर्षीय पुरुष और एक 15 साल की लड़की शामिल है। वहीं परिवार का 9 वर्षीय लड़का गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह हेट ग्रुप का सदस्य भी नहीं है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह इस घटना से काफी डरे हुए हैं। हम इस हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं। हमें अस्पताल में भर्ती एक बच्चे के बारे में भी पता चला हम उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद हैं कि वह जल्द ही ठीक हो गाएगा। हम इस्लामोफोबिया को खत्म करने के लिए हरसंभव कदम उठाना जारी रखेंगे। कनाडाई पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार ने मारे गए लोगों के नाम उजागर न करने का आग्रह किया है। कनाडाई मुसलमानों की राष्ट्रीय परिषद के प्रमुख मुस्तफा फारूक ने इस हमले को लेकर कहा, ‘यह कनाडा की धरती पर एक आतंकवादी हमला है और इसे इस तरह से माना जाना चाहिए।’

Recent Posts

Condom Sale in UP : यूपी के इन 5 जिलों में दिल्ली- मुंबई से ज्यादा बिकते हैं निरोध

Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More

5 months ago

Mayawati : मायावती के घर बजेगी शहनाई, भतीजे की हुई सगाई

Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More

5 months ago

Income Tax सरकार ने दी बड़ी राहत, टैक्स छूट का ऐलान!

Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More

5 months ago

Corona Virus के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 हुई

Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More

5 months ago

Kanpur बुरे फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी, अब क्या हुआ

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More

5 months ago

Politics : तो क्या अखिलेश और मायावती भी शामिल होंगे भारत जोड़ो यात्रा में!

Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More

5 months ago