Categories: Old news

31 मई तक ताजमहल, कुतुब मीनार समेत बंद रहेंगे सभी स्मारक, ASI ने कोरोना को देख लिया फैसला

आगरा:

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच अगर आप ताजमहल का दीदार करना चाहते है और आगरा आ रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल, कुतुब मीनार समेत सभी संरक्षित स्मारकों को 31 मई तक के लिए बंद रखने के आदेश जारी किया है। बता दें कि सभी स्मारकों को 15 मई को खुलना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ जारी हुए नए आदेश में कहा गया है कि, ’15 अप्रैल 2021 के आदेश के तहत बंद किए गए केंद्र के संरक्षण वाले सभी स्मारक, स्थल और एएसआई के तहत आने वाले सभी संग्रहालय कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 31 मई 2021 या अगले आदेश तक बंद रहेंगे।’ हालांकि, पहले के आदेश के मुताबिक ये स्मारक फिलहाल 15 मई तक लोगों के लिए बंद किए गए थे।

इनमें 3693 स्मारक और 50 संग्रहालय शामिल हैं। पिछले वर्ष भी एएसआई की देखरेख वाले सभी स्मारक कोविड-19 महामारी के कारण 17 मार्च को 188 दिन के लिए बंद कर दिए गए थे। उसके बाद तमाम शर्तों के साथ स्मारकों को खोला गया था। तब टिकटों की ऑनलाइन बिक्री भी व्यवस्था की गई थी। कुछ महीने ही सैलानियों का ठीक तरह से आना हो पाया। उसके बाद 15 अप्रैल को फिर से दूसरी लहर आने पर ताजमहल को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया था।

ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। ताज महल बनाने में 10 साल का वक्त लगा था। सफेद संगमरमर से बना ताज महल 350 साल से ज्यादा वक्त से यमुना के किनारे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के दीदार को दुनियाभर से लोग उत्‍तर प्रदेश के आगरा आते हैं। दुनियाभर में करोड़ों लोग ताजमहल के दीवाने हैं।

Recent Posts

Condom Sale in UP : यूपी के इन 5 जिलों में दिल्ली- मुंबई से ज्यादा बिकते हैं निरोध

Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More

5 months ago

Mayawati : मायावती के घर बजेगी शहनाई, भतीजे की हुई सगाई

Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More

5 months ago

Income Tax सरकार ने दी बड़ी राहत, टैक्स छूट का ऐलान!

Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More

5 months ago

Corona Virus के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 हुई

Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More

5 months ago

Kanpur बुरे फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी, अब क्या हुआ

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More

5 months ago

Politics : तो क्या अखिलेश और मायावती भी शामिल होंगे भारत जोड़ो यात्रा में!

Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More

5 months ago