द ग्रेट खली पर टूटा दुखों का पहाड़, कई दिनों से बीमार मां का निधन

  • चंडीगढ़: पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जहां रविवार को उनकी मां तंडी देवी का निधन हो गया। वो लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में भर्ती थीं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी उम्र 75 साल के आसपास थी। ऐसे में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हो गई। अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक पहलवान खली की मां का लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में कई अंग खराब होने के कारण निधन हो गया। उन्हें पिछले दो साल से सांस संबंधित दिक्कत थी। इससे पहले उनका जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, फिर वहां से उन्हें लुधियाना शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं आया, जिस पर डॉक्टरों ने उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर डाल दिया। तीन दिन बाद यानी रविवार को अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में खली के पैतृक गांव धीरैना में सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
  • वैसे बहुत कम ही लोग जानते हैं कि द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। उन्होंने 2000 में कुश्ती के मैदान में कदम रखा। इसके बाद वो 2006 से 2014 तक WWE में नजर आए। जिस वजह से ज्यादातर देश से बाहर ही रहते थे। WWE छोड़ने के बाद वो भारत में ही पूरा वक्त बिताने लगे। मौजूदा वक्त में वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। उन्होंने चार हॉलीवुड और दो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Horoscope Today May 5, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2023 | दिन शुक्रवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन Horoscope Today April 28, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2023 | दिन बुधवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन