यूपी के गोंडा में सिलेंडर ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत, कई लोग जख्मी

गोंडा: उत्तर प्रदेश को गोंडा में बीती रात बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं उनका इलाज चल रहा है। घटना गोंडा के वजीर गंज स्थित टीकरी गांव की है। घटना के बारे में गोंडा के एसपी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि14 लोगों को अभीतक घटनास्थल से बाहर निकाला जा चुका है, जिसमे से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

घायलों को इलाज के लिए नवाबगंज पीएचसी भेजा गया है। जिन लोगों की हादसे में मृत्यु हई है उसमे दो पुरुष, दो महिला और 3 बच्चों के होने की खबर है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार जहां पर यह हादसा हुआ है वहां मकान मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था। लिहाजा पुलिस इस मामले की भी जांच करेगी कि यह हादसा कब हुआ और क्या इस धमाके के पीछे पटाखे का भी हाथ है। फिलहाल इस हादसे को सिलेंडर ब्लास्ट की वजह बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Horoscope Today May 5, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2023 | दिन शुक्रवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन Horoscope Today April 28, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2023 | दिन बुधवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन