Categories: Old news

पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना वायरस के 3.48 लाख नए केस, 3.55 लाख मरीज ठीक

नई दिल्ली:

देश में जारी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच लगातार दूसरे दिन संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दैनिक मामलों से ज्यादा दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 3,48,421 नए मामले मिले हैं, जबकि 3,55,338 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस की वजह से 4205 लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 2,33,40,938 और रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 1,93,82,642 हो गई है। कोरोना वायरस के कारण अभी तक देश में कुल 2,54,197 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि एक राहत की बात यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से देश में एक्टिव केस घटने लगे हैं और फिलहाल अलग-अलग राज्यों में कुल 37,04,099 एक्टिव केस हैं।

Recent Posts

Condom Sale in UP : यूपी के इन 5 जिलों में दिल्ली- मुंबई से ज्यादा बिकते हैं निरोध

Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More

5 months ago

Mayawati : मायावती के घर बजेगी शहनाई, भतीजे की हुई सगाई

Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More

5 months ago

Income Tax सरकार ने दी बड़ी राहत, टैक्स छूट का ऐलान!

Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More

5 months ago

Corona Virus के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,421 हुई

Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More

5 months ago

Kanpur बुरे फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी, अब क्या हुआ

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More

5 months ago

Politics : तो क्या अखिलेश और मायावती भी शामिल होंगे भारत जोड़ो यात्रा में!

Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More

5 months ago