कर्नाटक में भी 12वीं की परीक्षाएं हुई रद्द, 10वीं की जुलाई में होंगी आयोजित

बेंगलुरु: CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब राज्य सरकारों ने भी बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने के फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। ताजा फैसला कर्नाटक सरकार ने लिया है। शुक्रवार को कर्नाटक के शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने कक्षा 12वीं या सेकेंड PUC की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है। इसके अलावा SSLC या 10वीं की परीक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। साथ ही छात्रों का मूल्यांकन ग्रेड के आधार पर होगा। आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार ने इससे पहले 13 मई को SSCL 10वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया था। ये परीक्षाएं 21 जून से शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। हालांकि कर्नाटक में अभी भी कोरोना की स्थिति कोई बेहतर नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक सरकार ने फर्स्ट पीयूसी, यानी 11वीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया था। इसके अलावा कर्नाटक एग्जाम अथॉरिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2021) को भी स्थगित किया गया था। यह घोषणा 12 मई को की गई थी। KCET परीक्षा 7 और 8 जुलाई, 2021 को आयोजित की जानी थी।

आपको बता दें कि हाल ही में CBSE ने 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किया था। बोर्ड की परीक्षाओं के साथ-साथ CISCE की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गईं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया था। इस फैसले के बाद कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया। CBSE के इस फैसले के बाद हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र द्वारा सूबे में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Horoscope Today May 5, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2023 | दिन शुक्रवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन Horoscope Today April 28, 2023: Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces. Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2023 | दिन बुधवार – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन