लखनऊ:
दरअसल, आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाने क्षेत्र निवासी एक 55 वर्षीय महिला ने 06 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में महिला ने बताया था कि उसके गांव के 53 वर्षीय व्यक्ति व उसके साथ ने 5 अक्टूबर की देर रात करीब 12:30 बजे दरवाजा खुलवाकर बाहर बुलाया और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी महिला को खींचकर प्राथमिक विद्यालय के पीछे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित महिला ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस जांच के लिए पीड़ित महिला के गांव भी गई थी। लेकिन शनिवार को महिला मेहनाजपुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने से वो आहत थी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और थाने के बाहर बेहोश हो गई। महिला के जहर निगलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस आनन फानन में महिला को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में अपराध संख्या 95/21 आईपीसी की धारा 323/376 मुकदमा दर्ज कर उसमें आईपीसी की धारा 306 की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, इस मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी चुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया कि अभियुक्त अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More