Uttar Pradesh
Uttar Pradesh News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। (Uttar Pradesh) खबर ये है कि जनवरी माह के सर्द हवा और ठिठुराती सर्दी के बीच मतदाताओं को लाइन में लगना पड़ेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए जनवरी माह में चुनाव होंगे।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य शासन की ओर से जनवरी माह में नगर निकाय चुनाव कराए जाने की तैयारी की गई है। जनवरी माह के पहले या दूसरे सप्ताह में नगर निकाय के चुनाव कराए जाने की तैयारी सरकार द्वारा की जा रही है। इस बाबत राज्य सरकार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने से पहले ही संपूर्ण तैयारी जिला शासन स्तर पर की जा सके।
आपको बता दें कि जनवरी माह में नगर निकायों का पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त हो रहा है। शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक का एजेंडा भी निकायों के कार्यकाल में जोड़ा जाएगा। निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। नगर निगमों में बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नगर आयुक्त और नगर पालिका तथा नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारी कार्यों का संचालन करेंगे।
निकाय कार्यकारिणी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को परामर्श दे सकेगी। पालिका परिषद, नगर पंचायतों में खातों का संचालन भी अधिशासी अधिकारी और लेखाकार के हस्ताक्षर से होगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायत हैं, जिनके लिए चुनाव होना है।
Like our Facebook page to stay updated with entertainment, lifestyle, and fun news.
Follow on Google News.
Condom Sale in UP: आपको यह बताने की जरुरत तो नहीं कि कंडोम किस लिए… Read More
Mayawati: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दलित नेत्री और बहुजन… Read More
Income Tax: इनकम टैक्स सभी के लिए एक जरूरी टैक्स है। (Income Tax) मध्यम वर्गीय… Read More
Corona Virus : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 157… Read More
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में आपराधिक मामलों में जेल में बंद… Read More
Politics News : लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी 3 जनवरी को (Politics) उत्तर प्रदेश में दाखिल… Read More