Noida News : आपके आसपास ठगों का पूरा जाल बिछा हुआ है। नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक ठगों के अनेक गिरोह सक्रिय हैं। आमतौर पर गिरोह के तार विदेशों से जुड़े हुए होते हैं। नोएडा की रहने वाली एक महिला को चंडीगढ़ में ठगा गया है।
Noida News in hindi
बड़ी ठगी
क्रिप्टो करंसी में निवेश करने का झांसा देकर नोएडा निवासी एक महिला से 49 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। महिला ने फेसबुक पर क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग की एड देखी थी। रजिस्ट्रेशन करते ही फोन आने लगे और आरोपियों ने धोखे से 49 लाख रुपए ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे हुईं ठगी
महिला ने शिकायत में बताया कि वह नोएडा की रहने वाली है और आईटी पार्क चंडीगढ़ में नौकरी करती है। उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग के बारे में बताया गया था। वेबसाइट पर क्लिक किया तो लैक्सा का होम पेज खुल गया। 1 जुलाई 2022 को दोपहर करीब 2:30 बजे आदित राव नाम के व्यक्ति की कॉल आई।
महिला ने उसके कहे अनुसार 250 डॉलर लगा दिए। इसके बाद स्काइप पर एक हर्ष नाम के व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उस व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह लैक्सा ट्रेड कंपनी से बात कर रहा है। वह उनका पर्सनल सलाहकार है। ट्रेडिंग में मदद करेगा। महिला ने उसके कहने पर ट्रेडिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद 4000 रुपए क्रिप्टो के माध्यम से उनके खाते में भेजे गए। आरोपियों की बातों में आकर महिला ट्रेडिंग करती रही। 26 दिसंबर को हर्ष ने कहा कि आपके ट्रेडिंग अकाउंट में से आप 40 हजार डॉलर निकाल सकते हैं।
इसके लिए अपने बैंक खाते की डिटेल देनी होगी। महिला ने पूरी डिटेल दे दी। 3 दिन तक खाते में पैसे नहीं आए। आरोपियों ने कहा कि आपको पहले 30 प्रतिशत कमीशन देना होगा। शिकायतकर्ता ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। आरोपियों ने साजिश के तहत कुल 49,36,303 रुपए ठग लिए। इसके बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
LikeourFacebookpage to stay updated with entertainment, lifestyle, and fun news.
Follow onGoogle News.