Noida News

Noida News : मोटोजीपी और ट्रेड शो के लिए UP सरकार ने झोंकी पूरी ताकत

Noida News : ग्रेटर नोएडा में इसी महीने होने वाले दो विश्वस्तरीय आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के लिए नाक का सवाल बन गए हैं। ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक होने वाले दोनों आयोजनों के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा को विश्व पटल पर बनी अपनी पहचान को और भी चमकाने में ये दोनों आयोजन बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। ग्रेटर नोएडा को दुनिया की नजरों का तारा बनाने के लिए प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

Noida News in hindi

बता दें कि इसी महीने 21 से 25 तारीख तक ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) और मोटो जीपी (Moto GP) का आयोजन होने वाला है। ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए यह आयोजन इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां आने वाली हैं।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के 75 जनपद अपने-अपने खास उत्पादों को विश्व पटल पर उतारने के लिए तैयार हैं। इनमें बनारस की साड़ी, भदोही के कालीन, अमेठी के मूंज घास से बने उत्पाद, अलीगढ़ के ताले, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, आजमगढ़ की काली मिट्टी के बर्तन यहां आने वाले 60 देशों के खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। वहीं कन्नौज के इत्र की खुशबू भी इन खरीदारों को अपनी ओर खींचेगी।

Noida News महिलाओं को नेतृत्वकर्ता के रूप में पेश करने की तैयारी

योगी सरकार इस ट्रेड शो के माध्यम से यूपी को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में बड़ी पहल कर रही है। इस आयोजन में महिलाओं के नेतृत्व पर खास जोर डालते हुए 300 से अधिक महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके लिए विशेष स्टॉल लगाए जाने की भी तैयारी है। यूपी सरकार अब महिलाओं को एक सफल नेतृत्वकर्ता के रूप में पेश करने की तैयारी में है।

उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा। इस ट्रेड शो का सफल आयोजन करवा कर योगी सरकार दुनिया के सामने यूपी का एक बदला-बदला, अधिक सुरक्षित और निवेश के लिए उपयुक्त चेहरा पेश करने की तैयारी में है।

Noida News स्टॉलों के लिए बन रहे हैं 17 मंडप

इस ट्रेड शो को खास और सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इसके लिए 17 मंडप भी तैयार किए जा रहे हैं। इन्हीं में स्टॉल लगाए जाएंगे। इन्हें भारत की संस्कृति से जोड़ने के लिए इनके रूप-रंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रेड शो में हिस्सा लेने वाले सभी 75 जनपद भी अपने उत्पादों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक झलक प्रदर्शित करेंगे।

Noida News रफ्तार से रुक जाएंगी दर्शकों की सांसें

दूसरी ओर रफ्तार के दीवानों के लिए भी यहां मोटो ग्रांड प्रिक्स या Moto GP का आयोजन हो रहा है। इसमें दुनिया भर के 11 देशों की टीमें बाइक की रफ्तार से दर्शकों को सांस रोकने पर मजबूर कर देंगी। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने वाला यह आयोजन पूरी दुनिया में भारत का एक नया चेहरा पेश करेगा।

मोटो जीपी के आयोजन के साथ उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों के लिए नए रास्ते खुलने की उम्मीद भी है। यह प्रदेश में पूंजी निवेश का एक बड़ा रास्ता खोल सकता है। इसमें हर दिन देश-दुनिया के एक लाख से अधिक दर्शकों के आने की भी उम्मीद है।

इन दोनों ही आयोजनों को लेकर यूपी की योगी सरकार किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौजूद सभी शासकीय पदाधिकारियों को अपनी ओर से पूरी तत्परता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार इन आयोजनों के माध्यम से न केवल देश में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाने की तैयारी में जुट गई है। Noida News

Follow our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *