Greater Noida News

Greater Noida : भाई व भतीजों ने धोखाधड़ी से हड़प ली वृद्ध की करोड़ों की संपत्ति

Greater Noida News :ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर में एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने भाई व भतीजों के खिलाफ धोखाधड़ी से संपत्ति हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वृद्ध का आरोप है कि उसका भाई व भतीजे उसके द्वारा की गई वसीयत का दुरुपयोग कर उसकी संपत्ति को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं।

Greater Noida News in hindi

ग्रेटर नोएडा के ग्राम छपरौला निवासी धनेश्वर त्यागी ने ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी केवल पुत्री ही संतान है और कोई पुत्र नहीं है। गांव में उसके भतीजे जितेंद्र त्यागी व वीरेंद्र त्यागी उसकी पत्नी की देखरेख कर रहे थे। उनके सेवाभाव से प्रसन्न होकर उसने वर्ष 2020 में अपने भाई व भतीजे के हक में एक वसीयत पंजीकृत कराई थी।

Women Health tips: डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं के लिए कितनी जरुरी है IVF

वसीयत में उसने अपनी पत्नी व दोनों भतीजे को उसके मरणोप्रांत उसकी भूमि का तीसरे भाग का हिस्सेदार बनाया था। उसने अपने भतीजों व अपनी पत्नी के नाम की गई वसीयत में किसी को भी संपत्ति को दान देने का अधिकार नहीं दिया था। इसके बावजूद उसके भतीजे जितेंद्र त्यागी व वीरेंद्र त्यागी ने साजिश के तहत अपने पिता कांति त्यागी के हक में उसकी भूमि को दान में उप निबंधक कार्यालय दादरी में पंजीकृत करा दिया।

वृद्ध का आरोप है कि उसका भाई एवं भतीजे सोची समझी रणनीति के तहत उसकी संपत्ति का मालिक स्वयं को बता कर उसे बेचने का प्रयास कर रहे है। इस बात की जानकारी होने पर उसने पुलिस में शिकायत की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस में शिकायत करने की जानकारी मिलने पर उसके भाई व भतीजों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Greater Noida

LikeourFacebookpage to stay updated with entertainment, lifestyle, and fun news.

Follow onGoogle News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *